विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़की ने रो-रोकर सुनाई अपने प्यार की दास्तां, कैसे उसके प्रेमी ने उसे...

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 21 Nov 2015 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2015 10:00 PM (IST)

एक युवती के दिल के टुकड़े-टुकड़े तब हो गए, जब वह प्रेमी के बुलावे पर नैनीताल आ पहुंची, लेकिन प्रेमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हल्द्वानी (नैनीताल)। एक युवती के दिल के टुकड़े-टुकड़े तब हो गए, जब वह प्रेमी के बुलावे पर नैनीताल आ पहुंची, लेकिन प्रेमी का फोन नहीं लगा। युवती ने रो रोकर अपनी कहनी बतायी। आइये सुनते है उसकी कहानी।
रामपुर निवासी एक युवती को फेसबुक पर नैनीताल निवासी अयान नामक युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों में फोन पर बातें होने लगी। यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता नहीं चला। इसी बीच दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें भी खा ली। 20 नवंबर को आयन ने युवती को बुलाया और साथ रहने की बात कही। युवती भी प्यार में अंधी होकर प्रेमी के साथ रहने के लिए नैनीताल चल दी। इस दौरान उसने घर में किसी को भी कुछ नहीं बताया। जब युवती यहां पहुंची तो उसने प्रेमी को फोन लगाया, लेकिन उसका फोन स्विच आफ आने लगा। युवती ने कई बार फोन किया, लेकिन हर बार फोन स्विच आफ मिला। दिनभर युवती नैनीताल में भटकती रही। आज वह हल्दवानी जाने के लिए टैक्सी में बैठी। बार-बार रोने के कारण लोगों ने उसे पूछा कि क्या हुआ। इस पर युवती ने अपना दर्द बयां किया। लोग उसे कोतवाली ले आए। यहां महिला दरोगा लता बिष्ट ने युवती से पूछा। इस पर युवती ने अपने फेसबुक पर हुए प्रेम के बारे में बताया। पुलिस युवती के परिजनों से संपर्क कर रही है।
पढ़ें:-बैडरूम में पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने उठाया यह कदम... पढ़ें