झाड़ी में क्रिकेट की बॉल लेने गए किशोर पर तेंदुए ने किया हमला
साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे किशोर पर गुलदार ने हमला बोल दिया। हमले में घायल किशोर को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
रामनगर, [जेएनएन]: साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे किशोर पर गुलदार ने हमला बोल दिया। हमले में घायल किशोर को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
मोहल्ला टेड़ा रोड निवासी राहुल (15 वर्ष) अपने साथियों के साथ आमडंडा गांव में क्रिकेट खेल रहा था। तभी बॉल कॉर्बेट से सटे जंगल की झाड़ी में चली गई। इस पर राहुल बॉल लेने के लिए झाड़ी में गया।
पढ़ें-महाराष्ट्र सिखाएगा तेंदुए के साथ जीने के तरीके
तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरन राहुल ने शोर मचाने के साथ ही बचने के लिए दौड़ लगा दी। इस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे चिकित्सालाय में भर्ती कराया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।