विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल में माता की मूर्ति के साथ निकाली भव्य शोभा यात्रा

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 22 Oct 2015 01:59 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2015 02:01 PM (IST)

सरबजनीन दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत आज क्षेत्र में नयना देवी मंदिर से माता की मूर्ति के साथ भव्य शोभा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल। सरबजनीन दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत आज क्षेत्र में नयना देवी मंदिर से माता की मूर्ति के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में देवी भक्त यात्रा में शामिल रहे।
आज विजयादशमी के पर्व पर नयना देवी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान अखाडों के करतब और छोलिया कलाकारों के लोक नृत्य में भक्त झूमते-नाचते गाते शोभा यात्रा में चल रहे थे। यात्रा ने पंत पार्क मल्लीताल रिक्शा स्टेंड से पूरे बाजार में भ्रमण किया। यात्रा में सुबह से ही माता की मूर्ति के दर्शन को श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। शोभा यात्रा में महिलाएं माता की स्तुति पर आधारित गीत गाते हुए चल रही थीं। शाम को शोभ यात्रा में शामिल मूर्तियां को झील में विसर्जित किया जाएगा। यात्रा में कमेटी अध्यक्ष सुरेश चौधरी, महासचिव नरदेव शर्मा, त्रिभुवन फर्त्याल, दीपक गुर्रानी समेत अनेक लोग व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
पढ़ें:-यहां संतान प्राप्ति की मनोरथ पूरी करती है देवी मां, पढ़ें...