विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता कर्ण सिंह की बहन किरण पाल का निधन, लॉकडाउन के कारण नहीं आ सके बेटे

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 15 Apr 2020 07:40 PM (IST)

जम्मू कश्मीर रियासत के राजा व कांग्रेस नेता कर्ण सिंह की बहन किरण पाल पत्नी सेल टेक्स कमिश्नर स्व गजराज सिंह पाल का 92 साल की आयु में निधन हो गया।

कांग्रेस नेता कर्ण सिंह की बहन किरण पाल का निधन, लॉकडाउन के कारण नहीं आ सके बेटे
कांग्रेस नेता कर्ण सिंह की बहन किरण पाल का निधन, लॉकडाउन के कारण नहीं आ सके बेटे

नैनीताल, जेएनएन : जम्मू कश्मीर रियासत के राजा व कांग्रेस नेता कर्ण सिंह की बहन किरण पाल पत्नी सेल टेक्स कमिश्नर स्व गजराज सिंह पाल का 92 साल की आयु में निधन हो गया। नैनीताल निवासी किरन पाल अपने पीछे दो बेटे ओमान में कार्यरत डॉ यतींद्र पाल व मुंबई में कार्यरत तरुण पाल, विवाहित बेटी अंजू पाल का भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। किरण की बहू कामिनी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की भांजी हैं। लॉकडाउन की वजह से बेटे नैनीताल नहीं आ सके। पाइंस श्मशान घाट पर मुखाग्नि परिवार के सदस्य व पूर्व सांसद डॉ महेंद्र पाल ने मुखाग्नि दी। कांग्रेस नेता कर्ण सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद केसी बाबा आदि ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पाल परिवार पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट रियासत के वंशज हैं।

यह भी पढें

सीओ संगीता ने टाल दी शादी, बोलीं छह महीने से चल रही थी तैयारी, पर सामाजि‍क ज‍िम्‍मेदारी पहले 

फ़ोर्स लेकर बनभूलपुरा की गलियों में घूमे एसएसपी, कोरोना वॉरियर्स का फिर फूलों से स्वागत 

Ozone Layer में बना 10 लाख किमी का होल, यूरोप के उत्तरी क्षेत्र में आने वाले देशों को खतरा 

 

मूवमेंट पास बनवाने के लिए पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे दो भाई, बुखार मिलने पर आइसोलेट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।