विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति ने दिया ताना तो घर-बार छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची तीन बच्‍चों की मां

By gaurav kalaEdited By:
Published: Tue, 13 Sep 2016 11:40 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 15 Sep 2016 07:05 AM (GMT+05:30)

शादी के बाद पति को पता लगा कि उसकी पत्‍नी का किसी से अफेयर अभी भी चल रहा है। वह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लक्सर, हरिद्वार, [जेएनएन]: शादी के बाद पति को पता लगा कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर अभी भी चल रहा है। वह उसे रोज ताने देता था। सुबह-सुबह वह घर-बार छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। बस फिर क्या था, मच गया हंगामा।
उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद स्थित लक्सर कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव निवासी एक युवक की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। युवक की पत्नी कोटद्वार की रहने वाली है। उसके तीन बच्चे भी है।

पढ़ें: शादी के बहाने जंगल बुलाकर प्रेमिका पर जानलेवा हमला, रोते-रोते नंगे पांव पहुंची थाने
बताया गया कि महिला का पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी युवक अविवाहित है। दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक महिला के पति को लग गई। उसने महिला को रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला नही मानी। इसके बाद से दोनो के बीच अनबन रहने लगी।

पढ़ें: दुष्कर्म की शिकार युवती ने दिया शिशु को जन्म
महिला के प्रेम प्रंसग को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस बीच महिला के पति ने गुस्से में आकर उसे हमेशा के लिए प्रेमी के पास ही चले जाने को कह दिया।

पढ़ें: पति की प्रेमिका पर आगबबूला हुई पत्नी, सरे बाजार चाकू लेकर दौड़ाया
सवेरे उठकर निकल पड़ी प्रेमी के घर
सुबह महिला अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर चली गई। इसका पता जब उसके पति को चला तो दोनो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुची और महिला व उसके पति और प्रेमी युवक को कोतवाली ले आई। कुछ अन्य ग्रामीण भी कोतवाली आ गए। इस दौरान काफी समझाने के बावजूद महिला ने पति के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया।

पढ़ें: बाहरवाली के साथ भागने की फिराक में था पति, पत्नी ने बीच बाजार कर दी धुनाई