विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसा क्या हुआ कि सौतेली सास के हाथ से दूध पीते ही बहू हुई बेहोश

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 10 Feb 2017 06:21 PM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2017 02:12 AM (IST)

रुड़की में सौतेली सास की ओर से बहू को जहरीला दूध पिलाने का मामला सामने आया है। हालत गंभीर होने ...और पढ़ें

ऐसा क्या हुआ कि सौतेली सास के हाथ से दूध पीते ही बहू हुई बेहोश
ऐसा क्या हुआ कि सौतेली सास के हाथ से दूध पीते ही बहू हुई बेहोश

रुड़की, [जेएनएन]: महिला को उसकी सौतेली सास ने विषाक्त दूध पिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने अपनी सौतेली सास के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस इसे पारिवारिक विवाद मानते हुए मामले की जांच कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में एक युवती की 17 जनवरी 2016 को एक युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सौतेली सास उसे तंग करने लगी। विवाहिता का आरोप है कि गुरुवार को सौतेली सास ने उसे पीने के लिए दूध दिया था, जिसे पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें: कमरे में ले जाकर नाबालिग से करने लगा दुष्कर्म, तभी...

प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के बाद विवाहिता की हालत में सुधार आया। शुक्रवार सुबह विवाहिता को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद विवाहिता ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी जिसमें उसने अपनी सौतेली सास पर दूध में जहर मिलाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: महिला से पति के दोस्त ने बनाए संबंध, गभर्वती होने पर मुकरा अपना वादा

वहीं गंगनहर पुलिस का कहना है कि विवाहिता के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: नौकरानी की नाबालिग बेटी से मालिश कराता था कारोबारी, मां ने उठाया सख्त कदम