कमरे में ले जाकर नाबालिग से करने लगा दुष्कर्म, तभी...
इससे पहले वह अपने काले मंसूबों में सफल होता। कुछ ऐसा हुआ कि वह कुछ नहीं कर पाया। पढ़ें, पूरा मामला।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: नाबालिग को बंधक बनाकर टुकटुक चालक उसे अपने कमरे में ले गया। जहां वह उसके साथ दुष्कर्म करना चाहता था। इससे पहले वह अपने काले मंसूबों में सफल होता। कुछ ऐसा हुआ कि वह कुछ नहीं कर पाया। पढ़ें, पूरा मामला।
उधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में भूत बंगला निवासी नाबालिग लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पास में रहने वाला टुकटुक चालक उसे बहला फुसला कर अपने साथ कमरे पर ले गया। वहां उसने बच्ची के हाथ पैर बांध कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
लेकिन बच्ची के विरोध के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। फिर उसे कमरे में बंध कर चला गया। इसी बीच बच्ची ने किसी तरह अपने आपको बंधन मुक्त कर खिड़की में लगी जाली तोड़ कर बाहर निकल अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के सूचना पर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।