विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार कार्यालय पर की तालाबंदी

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 18 Apr 2016 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2016 01:12 PM (IST)

विभिन्न मांगो को लेकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यलय में तालाबंदी भी की।

News Article Hero Image

हरिद्वार। विभिन्न मांगो को लेकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यलय में तालाबंदी भी की।
गुरुकुल कांगड़ी विवि के कर्मचारी विभिन्न मांगो के समर्थन में विवि परिसर में एकत्र हुए। उनका कहना था कि उन्हें विगत कई दिनों से मूलभूत सुविधाएं तक मुहैया नही कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पहले कर्मचारियों को मेडिकल की सुविधा प्रदान की जाती थी, लेकिन अब वह भी नही दी जा रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगे पूरी नही की गई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
पढ़ें-साईं के मंदिर में आने वाला चढ़ावा है कालाधन: शंकराचार्य