सो रहा था पति, पत्नी थी किचन में; किरायेदार आया और कर दी ऐसी हरकत
हरिद्वार में एक युवक कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी किचन में थी। इतने में किरायेदार आकर किचन में घुस गया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा।
रुड़की, [जेएनएन]: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक युवक रात की ड्यूटी करके सुबह घर में सो रहा था। उसकी पत्नी किचन के कामों में व्यस्त थी, इतने में किरायेदार आ धमका। उसने देखा महिला का पति सो रहा है। मौका पाकर उसने महिला से उसके मनमुताबिक काम करने की जिद करने लगा।
मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की के सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के रतनकपूर्वा निवासी एक युवक फैक्ट्री में नौकरी करता है। फैक्ट्री की पत्नी आठ माह की गर्भवती है। रात की ड्यूटी से आकर फैक्ट्रीकर्मी सुबह अपने कमरे में सोया हुआ था।
पढ़ें: साले की पत्नी से दिल लगा बैठा जीजा, पकड़ा गया तो मिली ऐसी सजा
सुबह करीब 10 बजे उनके घर में रहने वाला एक किरायेदार उनके घर में आ धमका। महिला घर के कामों में व्यस्त थी। उसने मौका पाकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।
पढ़ें: छह बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, छह साल छोटे चार बच्चों के बाप संग हुई फुर्र..
इस पर महिला ने शोर मचाया। शोर मचाने पर युवक उग्र हो गया, और उसने महिला से मारपीट कर दी और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जमीन पर गिरने से महिला घायल हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
शोर-शराबा सुनकर महिला का पति भी उठ गया और आरोपी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।