विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति ने पत्‍नी पर गंडासे से किया हमला, बचाव को आयी साली की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 04 Jun 2017 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2017 05:19 PM (IST)

लक्‍सर में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी पर गंडासे से हमला कर दिया, जिससे वह ...और पढ़ें

पति ने पत्‍नी पर गंडासे से किया हमला, बचाव को आयी साली की मौत
पति ने पत्‍नी पर गंडासे से किया हमला, बचाव को आयी साली की मौत

लक्सर, [जेएनएन]: युवक ने अवैध संबंधों के शक के चलते पत्नी पर गंडासे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। बीच बचाव करने आयी साली पर भी हमला कर दिया। बताया गया है कि इलाज के दौरान साली की मौत हो गयी। 

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी अर्जुन की शादी करीब एक वर्ष पूर्व बेलड़ा गांव निवासी राखी के साथ हुई थी। पिछले एक सप्ताह से उसकी 10 वर्षीय साली मंजुलिका भी यह रह रही थी। 

बताया गया है कि अर्जुन को अपनी पत्नी पर एक युवक के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिस पर पहले पति पत्नी के बीच जमकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि पति ने गंडासे से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच बचाव को आई साली पर भी युवक ने हमला कर दिया। दोनों को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां साली की मौत हो गई।

 यह भी पढ़ें: होटल में पत्‍नी और बेटी की हत्या कर आरोपी फरार

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में साधु की पत्थरों से कूचकर हत्या, दहशत

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में कबाड़ी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका