विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमजाल में फंसाकर युवक की खींची आपत्तिजनक तस्वीरें, अब दे रही धमकी

By BhanuEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 09:43 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jun 2017 05:09 PM (IST)

युवुक को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो खींचकर इंटरनेट में वायरल करने की धमकी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

प्रेमजाल में फंसाकर युवक की खींची आपत्तिजनक तस्वीरें, अब दे रही धमकी
प्रेमजाल में फंसाकर युवक की खींची आपत्तिजनक तस्वीरें, अब दे रही धमकी

हरिद्वार, [जेएनएन]: युवुक को प्रेमजाल में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो खींचने के बाद इसे इंटरनेट में वायरल करने की धमकी का मामला सामने आया है। युवती हरकत से परेशान युवक ने न्याय के लिए अदालत की शरण ली है।   

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के छपार थाना अंतर्गत रानी के एक गांव की युवती पिछले कुछ समय से लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने ननिहाल में रह रही थी। 

युवती की तकरीबन सात माह पहले लक्सर क्षेत्र के ही एक युवक के साथ आंखें चार हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों ने साथ साथ जीने मारने की भी कसमे खा डाली।

इतना ही नहीं युवक और युवती कई बार साथ-साथ रुड़की व हरिद्वार घूमने भी भी गए। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले युवती ने युवक को पैसे कमाने के लिए एक सुझाव दिया। युवती का कहना था कि अगर वह दोनों अपने कुछ आपत्तिजनक फोटो खींचकर किसी वेबसाइट पर बेच दे तो इससे उन्हें खासा मुनाफा होगा। 

इस पर युवक युवती की बातों में आ गया। इस पर युवती ने युवक के साथ अपनी करीब 300 से अधिक फोटो खींच ली। आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद युवती ने युवक से पचास हजार रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ खींचे फोटो नेट पर वायरल करने की धमकी दी।

इस पर डरे युवक ने युवती को दस हजार रुपये की रकम दे दी। साथ ही वह युवती से डरकर कुछ दिन के लिए क्षेत्र से गायब हो गया। उसने अपना फोन नंबर भी बंद कर दिया। कुछ दिनों बाद युवती ने फिर से युवक का दूसरा नंबर हासिल कर उसको फोन पर धमकी देना शुरू कर दिया। युवक ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। साथ ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें: युवती की फेसबुक आइडी हैक कर भेजे अश्लील मैसेज

यह भी पढ़ें: लिफ्ट देकर महिला को पिलाया नशीला जूस, होश आया तो लूट चुकी थी अस्मत

यह भी पढ़ें: मौसी गई घर से बाहर, मौसा ने लूटी भतीजी की अस्मत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।