विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 02:59 PM (IST)Updated: Wed, 13 Apr 2016 08:05 AM (IST)

हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुड़की। हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार से ट्रक को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक नई मंडी मुजफ्फरनगर निवासी अशोक कुमार की मौत के बाद उनका भाई सोनू (32 वर्ष) परिवार के अन्य चार लोगों के साथ अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे।
वहां से वापस लौटते समय हरिद्वार मार्ग पर ब्रह्मपुर व शंकरपुरी के बीच रजवाड़ा फार्म के निकट एक ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी कार ट्रक के नीचे जा घुसी।
हादसे में सोनू पुत्र गोपाल निवासी चंदन स्वीट्स नई मंडी मुजफ्फरनगर, नरेश पुत्र जानकी निवासी सहारनपुर बस अड्डा निकट आरा मशीन मुजफ्फरनगर, योगेश पुत्र सूरजभान निवासी नया बाजार सहारनपुर के साथ ही एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही एक युवक घायल है। एक मृतक व घायल की पहचान नहीं हो सकी। घायल को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है।
पढ़ें-सड़क पर पलटी मोटर साइकिल, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल