विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क पर पलटी मोटर साइकिल, एक छात्र की मौत, दूसरा घायल

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2016 01:11 PM (IST)

रायवाला से देहरादून की तरफ आ रहे मोटर साइकिल सवार लाल तप्पड़ के पास फिसल गए। दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल है।

News Article Hero Image

डोईवाला (देहरादून)। रायवाला से देहरादून की तरफ आ रहे मोटर साइकिल सवार लाल तप्पड़ के पास फिसल गए। दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल है।
हादसा गत देर रात साई मंदिर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक डीएवी कॉलेज में एमएससी का छात्र गोदीन भूटिया (22 वर्ष) पुत्र लानडूप दोरजी भूटिया मूल रूप से सिक्किम निवासी देहरादून में पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत पथरीबाग में रहकर डीएवी कालेज में एमएससी की पढ़ाई कर रहा है। उसका साथी सिक्किम निवासी पलजार (22 वर्ष) भी डीएवी में एमए का छात्र था, जो उसके साथ ही रह रहा था।
बताया जा रहा है कि गत दिवस दोनों किसी मित्र के यहां रायवाला गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर दोनों को जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पलजार को मृत घोषित कर दिया।
पढ़ें- फोटो खिंचवाने का शोक पड़ा महिला को भारी, खाई में गिरकर हुई घायल, पढ़ें खबर