यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आधी रात कंबलों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
बीती आधी रात अपर रोड पर हरकी पैड़ी के पास एक कंबलों की दुकान में आग लग गई। आग इतनी ...और पढ़ें

हरिद्वार। बीती आधी रात अपर रोड पर हरकी पैड़ी के पास एक कंबलों की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। अगर समय पर फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची तो भीषण अग्निकांड हो सकता था।
पुलिस के अनुसार, अपर रोड पर हरकी पैड़ी पर श्रीराम लाज के नीच संजय अग्रवाल की कंबालों की दुकान है। बीती आधी करीब तीन बजे दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पढ़ें:-मैक्स खाई में गिरी, तीन की मौत
