यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मैक्स खाई में गिरी, तीन की मौत
संवाद सूत्र, गौचर : देर रात गौचर- सिदौली मोटर मार्ग पर गौचर से पांच किलोमीटर दूर बौंला गांव के समीप

संवाद सूत्र, गौचर : देर रात गौचर- सिदौली मोटर मार्ग पर गौचर से पांच किलोमीटर दूर बौंला गांव के समीप एक मैक्स खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायलों को गौचर के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। अंधेरा होने की वजह से मैक्स में सवार अन्य चार लोगों का पता नहीं चल पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौचर से सिदौली सगाई में आये लोग वापस देर रात सिदौली लौट रहे थे। इसी दौरान बौंला गांव के समीप अचानक मैक्स खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में 12 लोग सवार थे।
कर्णप्रयाग के थाना प्रभारी पीसी भट्ट ने बताया कि खाई से तीन लोगों के शव निकाल लिये गये जबकि पांच लोगों को गंभीर अवस्था में गौचर के सामुदायिक केंद्र लाया गया है। इसमें सवार अन्य चार लोगों का कुछ पता नहीं चल पाया था।
घटना की सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग के एसडीएम विवेक प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुके थे। वहीं एसडीआरएफ और आइटीबीपी की टीम भी खाई में गिरे लोगों के खोजबीन में लगे थे, लेकिन गहरी खाई और अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही थी। देर रात तक बचाव कार्य जारी था।
