विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति की शादी रोकने को महिला ने लगाई गुहार

By gaurav kalaEdited By:
Published: Sun, 10 Jul 2016 05:44 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jul 2016 05:30 AM (IST)

बरेली की एक महिला ने रुद्रपुर कोतवाली आकर पुलिस को सकते में डाल दिया। महिला ने कहा कि उसके पति ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रपुर, [जेएनएन]: आज बरेली की एक महिला अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने रुद्रपुर पहुंच गई। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि मेरे पति की दूसरी शादी रोकिए। वह दूसरी लड़की की जिंदगी भी बर्बाद कर देगा। उसने आगे बताया कि उस पर कैसे-कैसे जुल्म किए गए।
फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम उन्नावी में रहने वाली महिला आज रुद्रपुर कोतवाली पहुंच गई। महिला ने बताया कि 2011 में उसकी रुद्रपुर के एक युवक के साथ विवाह हुआ था। लेकिन शादी के बाद ही पति और उसके ससुरालियों ने दहेज को लेकर उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।

पढ़ें: महिला को पति के सामने छेड़ना पड़ा भारी, दो मनचलों का हुआ ये हाल...
महिला ने आरोप लगाया कि उसे रोज दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था। एक दिन उसके ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। परिजनों संग रुद्रपुर पहुंची महिला ने दावा किया कि इस संबंध में बरेली थाने में उसके पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज संबंधी मुकदमा भी दर्ज है।

पढ़ें:-चलती बस में नोएडा की एक महिला के साथ होती रही छेड़छाड़, ऐसे बची जान
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की शादी कल होनी है। गुहार लगाई कि कुछ भी करिए मगर शादी मत होने दीजिए, क्योंकि वह दूसरी लड़की की जिंदगी भी बर्बाद कर देगा।

पढ़ें:-पति से झगड़ने पर घर से भागी, दे बैठी युवक को दिल, आगे क्या हुआ जानिए