यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला को पति के सामने छेड़ना पड़ा भारी, दो मनचलों का हुआ ये हाल...
हरिद्वार में दो मनचलों को एक महिला को छेड़ना भारी पड़ गया। महिला के साथ उसका पति खड़ा था। दोनों ...और पढ़ें

हरिद्वार, [जेएनएन]: महिला को पति के सामने छेड़ना दो मनचलों को भारी पड़ा। मनचलों ने सोचा भी ना होगा उनका ऐसा हश्र होगा। दंपती ने दोनों मनचलों की पहले खुब पिटाई की इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आइए जानते हैं पूरा मामला।
मामला हरिद्वार के धनौरी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां एक महिला अपने पति के साथ किसी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच दो युवक वहां आए। दोनों युवक महिला पर फब्तियां कसने लगे। उन्हें नहीं पता था कि बगल में खड़ा व्यक्ति महिला का पति है।
पढ़ें:-पति से झगड़ने पर घर से भागी, दे बैठी युवक को दिल, आगे क्या हुआ जानिए
फिर क्या था दोनों मिलकर मनचलों की पिटाई शुरू कर दी। एस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने भी दो-दो हाथ मनचलों को जड़ दिये। बाद में दोनों मनचलों को पुलिस के हवाले कर दिया। यहां दोनों मनचलों ने कान पकड़ कर महिला से माफी मांगी और फिर पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
