Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेसबुक फ्रेंड ने दिया धोखा, महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 29 Nov 2017 08:42 PM (IST)

    फेसबुक के जरिये दोस्ती करने के बाद युवक ने प्रेमिका को धोखा दे दिया। घर में घुसकर उसने दुष्कर्म किया और इसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा।

    फेसबुक फ्रेंड ने दिया धोखा, महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

    मसूरी, [जेएनएन]: मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र की एक महिला ने एक फेसबुक फ्रेंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने पहले फेसबुक के जरिये दोस्ती कर महिला को जाल में फांसा और फिर घर में घुसकर दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध ने मसूरी कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को किच्छा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मसूरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था कि उधमसिंह नगर निवासी एक युवक ने महिला के साथ फेसबुक के जरिये दोस्ती की और मेलजोल बढ़ाया। उसके बाद महिला के घर आकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

    आरोपी युवक झड़ीपानी क्षेत्र में वेल्डिंग का कार्य करता है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को किच्छा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने युवक पर आरोप लगाया है कि वह दुष्कर्म का वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म की शिकार के पुत्र को प्रतिकर, आरोपी को सात साल की सजा

    यह भी पढ़ें: विधवा को शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा रेप

    यह भी पढ़ें: जानवर चराने जंगल गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, रिपोर्ट को भटके