विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेढ़ करोड़ के विराट को हम 47 लाख में लाए: सीएम

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 26 Feb 2017 09:18 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 07:45 AM (IST)

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड में पर्यटन विकास के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए विराट कोहली के बारे में कहा कि ...और पढ़ें

डेढ़ करोड़ के विराट को हम 47 लाख में लाए: सीएम
डेढ़ करोड़ के विराट को हम 47 लाख में लाए: सीएम

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में पर्यटन विकास के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए विराट कोहली को आपदा मद से भुगतान पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुप्पी तो तोड़ी, लेकिन अटपटे तर्क के साथ। बोले 'विराट जैसी शख्सियत जिस काम के लिए एक से डेढ़ करोड़ रुपये लेते हैं। सरकार ने उनसे मात्र 47 लाख में चार धाम की मार्केटिंग कराई। इसके लिए भाजपा को धन्यवाद देना चाहिए था, लेकिन भाजपा अच्छे काम को छोटी राजनीति का हिस्सा बना रही है।' उन्होंने जोड़ा कि यह तय करना सरकार का काम है कि भुगतान किस मद से किया जाए। इसमेंभाजपा को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

 

शनिवार को कांग्रेस भवन में महिला मोर्चे के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए अनुमति मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर हुए मुकदमे पर उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनावः हरीश रावत बोले, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे

मोदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर धरने पर बैठने से संबंधित सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि 'फैसला पार्टी का था और मैं फैसले का सम्मान करता हूं। पार्टी जो भी आदेश देगी, पालन किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि भाजपा नेता उत्तराखंड में विद्वेष की राजनीति कर रहे हैं। कहा कि इससे चुनाव तो जीता जा सकता है, लेकिन राज्य को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

यह भी पढें: उत्तराखंड इलेक्शनः कांग्रेस ने भाजपा के चुनाव खर्च पर उठाए सवाल

 

गौरतलब है कि पिछले दिनों भाजपा ने सरकार पर आरोप जड़ा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को 60 सेकेंड के आडियो विजुअल के लिए 47.19 लाख रुपये का भुगतान राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मद से किया गया।  आरोप लगाया कि यह भुगतान कैलाशा इंटरटेनमेंट फर्म के माध्यम से किया गया। यह वही फर्म है जिसके जरिए सूफी गायक कैलाश खेर को केदारनाथ पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए 12 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई थी।

यह भी पढ़ें: भाजपा का आरोप, विराट कोहली को आपदा मद से किया भुगतान