विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का आरोप, विराट कोहली को आपदा मद से किया भुगतान

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 23 Feb 2017 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 07:10 AM (IST)

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उत्तराखंड में पर्यटन विकास के ब्रांड ...और पढ़ें

भाजपा का आरोप, विराट कोहली को आपदा मद से किया भुगतान
भाजपा का आरोप, विराट कोहली को आपदा मद से किया भुगतान

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और उत्तराखंड में पर्यटन विकास के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए विराट कोहली को 60 सेकेंड के आडियो विजुअल के लिए 47.19 लाख रुपये का भुगतान राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मद से किया। उन्होंने इसे आपदा घोटाला करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि सरकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पर्यटन विकास के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया। सरकार ने इसके लिए एक 60 सेकेंड का ऑडियो विजुअल तैयार किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः भाजपा और कांग्रेस को समर्थन नही देगा उक्रांद

उन्होंने कहा कि इसमें विराट कोहली प्रदेश के पर्यटन का प्रचार करते नजर आ रहे हैं। इसके लिए सरकार ने उन्हें 47.19 लाख रुपये का भुगतान किया।

यह भी पढें: उत्तराखंड इलेक्शनः कांग्रेस ने भाजपा के चुनाव खर्च पर उठाए सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि यह भुगतान फर्म कैलाशा इंटरटेनमेंट फर्म के माध्यम से किया गया है। यह वही फर्म है जिसके जरिये सूफी गायक कैलाश खेर को केदारनाथ पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए 12 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनावः हरीश रावत बोले, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे

भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने इसके साथ एक पत्र भी जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखंड स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (यूएसडीएमए) ने ई मेल के जरिए मिले निर्देशों के क्रम में कैलाशा इंटरटेंनमेंट को 47.19 लाख का भुगतान किया।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड चुनाव: देखें जरा, किसके दावे में कितना दम

इस संबंध में आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। यह मामला तकरीबन डेढ़ वर्ष पुराना है, तब उनके पास आपदा प्रबंधन विभाग नहीं था।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।