विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश में नौकरी का झांसा देने वाले तीन कबूतरबाज गिरफ्तार

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 11 Aug 2015 01:30 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2015 01:32 PM (IST)

विदेशों में नौकरी का झांसा देने वाले तीन कबूतरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनका एक साथी अभी फरार है।

News Article Hero Image

देहरादून। विदेशों में नौकरी का झांसा देने वाले तीन कबूतरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनका एक साथी अभी फरार है।
आइजी संजय गुंज्याल ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि कबूतरबाजों ने सौ से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया। उन्होंने बताया कि इसके लिए बाकायदा वसंत विहार क्षेत्र में इन्होंने आफिस खोला हुआ था।
इन कबूतरबाजों ने लोगों को मलेशिया, अरब और सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर करीब तीन करोड़ से अधिक रुपये ठगे हैं। इसकी शिकायत एक व्यक्ति ने की थी।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में देहरादून निवासी हेमंत, कोलकाता निवासी राहुल व दिल्ली निवासी मलिक है। इनका एक अन्य साथी आरके सिंहा फरार है। वह लखनऊ का रहने वाला है।
पढ़ें-तीन बैंकों को लगाया 165 करोड़ का चूना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।