विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां मोबाइल चार्जिंग के लिए लगानी पड़ रही लंबी दौड़, जानिए

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 10 Jan 2017 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:00 AM (IST)

कालसी ब्लॉक के कोटा गांव में पिछले छह दिन से 25 परिवार अंधेरे में रातें काट रहे हैं। मोबाइल फोन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चकराता, देहरादून [जेएनएन]: कालसी ब्लॉक के कोटा गांव में पिछले छह दिन से 25 परिवार अंधेरे में रातें काट रहे हैं। खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने की वजह से लोग रात में मोमबत्ती का सहारा ले रहे हैं। यहां तक कि मोबाइल फोन तक चार्ज करने को ग्रामीणों को पड़ोसी गांवों तक दौड़ लगानी पड़ रही है।

कोटा गांव में लगा ट्रांसफार्मर करीब छह दिन से खराब है। बिजली न होने की वजह से छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने में दिक्कतें आ रही हैं। कालसी ब्लॉक के कोटा गांव के ग्रामीणों ने कई बार निगम अधिकारियों से बिजली व्यवस्था सुचारु करने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

पढ़ें-इस गांव में 25 साल से नहीं जोड़ पाए बिजली के टूटे तार

ग्रामीण रणवीर सिंह चौहान, धन सिंह, प्रताप सिंह, मुकेश चौहान, सुरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि दो दिन बाद मरोज पर्व शुरू होने वाला है, बावजूद इसके निगम अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। गांव में छह दिन से बिजली न होने से लोगों को मोमबत्ती की रोशनी में रात काटनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगता है इस बार मरोज पर्व भी अंधेरे में मनाना पड़ेगा।

पढ़ें-पीएमओ की पहल से रोशन होगा देहरादून का दूधली गांव

ग्रामीणों का आरोप है कि निगम ने यहां कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया है, जिस कारण वह लोड नहीं ले पाता और फुंक जाता है। वहीं ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता के अनुसार कोटा गांव की विद्युत व्यवस्था सुचारु कराने के लिए नए ट्रांसफामर की व्यवस्था कराने के साथ ही टीपीएम भी जल्द भेजा जा रहा है।

पढ़ें-बदरीनाथ की बत्ती गुल, टार्च के सहारे हो रही मंदिर की सुरक्षा

पढ़ें-आदिम युग में जी रहे इस गांव के ग्रामीण, नहीं देखी कभी गाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।