सौतेले पिता ने सात साल की पुत्री से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में सौतेले पिता द्वारा सात साल की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विकासनगर, [जेएनएन]: क्षेत्र के एक गांव में सौतेले बाप ने सात वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर डाला। बस्ती के एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया।
गुरुवार सुबह गांव निवासी रघुवीर ने पुलिस को सूचना दी। उसमें उसने बताया कि गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। सभी घरों के परिवार शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी बीच गांव के ही टिंकू ने अपनी सात साल की नाबालिग सौतेली बेटी को घर लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग के चिल्लाने पर जब तक आस-पास से लोग पहुंचे, तब तक आरोपी भाग निकला।
पढ़ें-पांच बच्चों की मां को लगा प्रेम रोग, बेटे और पोते को छोड़कर प्रेमी संग हुई फुर्र
सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।