विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रो सीएम शर्मा भरसार विश्वविद्यालय के वीसी नियुक्त

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 10:40 AM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 08:31 PM (IST)

राज्यपाल डॉ कृष्णकांत पाल ने वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के डीन प्रो सीएम शर्मा को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति का पदभार सौंपा है।

प्रो सीएम शर्मा भरसार विश्वविद्यालय के वीसी नियुक्त
प्रो सीएम शर्मा भरसार विश्वविद्यालय के वीसी नियुक्त

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार, पौड़ी के कुलपति प्रो मैथ्यू प्रसाद के पद छोड़ने के अनुरोध को राजभवन ने स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल डॉ कृष्णकांत पाल ने विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के डीन प्रो सीएम शर्मा को छह माह अथवा नियमित नियुक्ति होने तक कुलपति पदभार सौंपा है। 

गौरतलब है कि कुलपति प्रो मैथ्यू प्रसाद ने राजभवन को पत्र भेजकर स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। 'दैनिक जागरण' ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। अब राजभवन ने प्रो मैथ्यू प्रसाद के स्वास्थ्यगत कारणों से पदत्याग के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। 

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मैथ्यू प्रसाद का दूसरा कार्यकाल आगामी दो जनवरी, 2018 को पूरा होना था। दूसरा कार्यकाल पूरा होने से पहले उन्होंने पद छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: गुरुरामराय मेडिकल कॉलेज ने दी एकलपीठ के इस फैसले को चुनौती

यह भी पढ़ें: कैट के लिए 9 अगस्त से कीजिए आवेदन, 26 नवंबर को होगी परीक्षा 

यह भी पढ़ें: निजी मेडिकल कालेजों को नोटिस भेजा, दाखिले तुरंत शुरू करने के दिए निर्देश