विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून के नारी निकेतन की एक और संवासिनी की मौत, हड़कंप

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sat, 26 Dec 2015 11:32 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 26 Dec 2015 03:00 PM (GMT+05:30)

गंभीर हालत में दून अस्‍पताल में भर्ती नारी निकेतन की संवासिनी की आज मौत हो गई। इसी के साथ ही नारी निकेतन एक बार फिर विवादों में घिर गया है।

News Article Hero Image

देहरादून। गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती नारी निकेतन की संवासिनी की आज मौत हो गई। इसी के साथ ही नारी निकेतन एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इससे पहले कल एक और संवासिनी शिवानी की दून अस्पताल में ही मौत हो गई थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अब तक हुई संवासनियों की मौत की जांच डीएम को दी जाएगी।
कल हालत बिगड़ने पर संवासिनी रेखा को दून अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबीयत खराब होने पर उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। आज सुबह रेखा की हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इससे पहले कल एक और संवासिनी की मौत ने नारी निकेतन प्रकरण को फिर से विवादों में खड़ा कर दिया।
जानकारी के अनुसार शिवानी गुप्ता नाम की संवासिनी काफी समय से बीमार थी। 17 दिसंबर को उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे डायरिया से ग्रसित बताया। इसके बाद 21 दिसंबर को शिवानी को जरूरी इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। लेकिन, गुरुवार रात को शिवानी और उसके साथ रहने वाली एक अन्य संवासिनी रेखा की तबीयत बिगडऩे लगी।

चौकी प्रभारी बाइपास नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि कल सुबह करीब छह बजे नारी निकेतन प्रबंधन द्वारा इमरजेंसी सेवा 108 के माध्यम से दोनों संवासिनियों को दून अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, यहां चिकित्सकों ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेखा की हालत नाजुक होने पर उसे आइसीयू में भर्ती किया गया। मगर आज सुबह रेखा की भी मौत हो गई।
पढ़ें- नारी निकेतन में संवासिनी की मौत, एक गंभीर