विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 22 Jan 2017 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 06:35 AM (IST)

ऋषिकेश में पुलिस ने एक व्‍यक्ति को दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कार से यह शराब ला रहा था।

ऋषिकेश में दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
ऋषिकेश में दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

ऋषिकेश, [जेएनएन]: क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से दस पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देश पर गठित टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। तलाशी में कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: शराब पीकर सड़क पर गाना गा रहे हुड़दंगियों को पुलिस ने दौड़ाया

पूछताछ में आरोपी अपना नाम मुकेश पुत्र भरत सिंह निवासी गोहाना थाना बरोदा सोनीपत बताया। पुलिस के अनुसार सोनीपत से सुरेंद्र नाम के ठेकेदार ने अंग्रेजी शराब लेकर मुकेश को यहां भेजा था। यह शराब ऋषिकेश क्षेत्र में ही आपूर्ति की जानी थी।

यह भी पढ़ें: काशीपुर में 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।