विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क किनारे बेहोश मिला मजदूर, अस्पताल में हुई मौत

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2016 03:12 PM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2016 03:14 PM (IST)

रायपुर क्षेत्र के गुजरोवाली गांव में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सड़क किनारे बेहोश मिला। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: रायपुर क्षेत्र के गुजरोवाली गांव में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सड़क किनारे बेहोश मिला। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह मजदूर गुजरोवाली स्थित शुभ विवाह वैडिंग प्वाइंट में मजदूरी को आया था। ठेकेदार उसे घंटाघर क्षेत्र से वहां लाया था। मृतक की जेब से मिले आइडी कार्ड में लाल सिंह पुत्र चंद्रभान निवासी लक्खीबाग लिखा था।

पढ़ें-ऋषिकेश में नाले से कैराना के युवक का शव बरामद
इस पर पुलिस ने लक्खीबाग पुलिस की मदद से उसका घर तलाशने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल पाया। पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें: हाईटेंशन की चपेट में आकर विवाहिता की दर्दनाक मौत

पढ़ें-रुड़की के लेखा विभाग में तैनात कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत