विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smart City: पलटन बाजार में बनाई जा रही मल्टी यूटिलिटी डक्ट का किया औचक निरीक्षण

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 22 Dec 2020 09:28 AM (IST)

Smart City शहर में स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में बनाई जा रही मल्टी यूटिलिटी डक्ट का महापौर सुनील ...और पढ़ें

पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के तहत बन रही डक्ट का निरीक्षण करते महापौर सुनील उनियाल गामा व विधायक खजानदास।
पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के तहत बन रही डक्ट का निरीक्षण करते महापौर सुनील उनियाल गामा व विधायक खजानदास।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Smart City शहर में स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में बनाई जा रही मल्टी यूटिलिटी डक्ट का महापौर सुनील उनियाल गामा व राजपुर विधायक खजानदास ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने यह जानकारी भी ली कि निर्माण कार्य के चलते व्यापारी व आमजन को कोई परेशानी तो नहीं हो रही। महापौर ने कार्यदायी संस्था को खोदी गई मिट्टी के तत्काल उठान के निर्देश दिए। 

महापौर गामा स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और हर दूसरे-तीसरे दिन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे। अभी दो दिन पूर्व ही महापौर गामा ने विधायक के साथ पलटन बाजार का निरीक्षण किया था और व्यापारी व आमजन के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसी का औचक निरीक्षण करने के लिए महापौर सोमवार की शाम अचानक पलटन बाजार पहुंचे और मल्टी यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

महत्वपूर्ण बिंदुओं का अवलोकन कर उन्होंने अधिकारियों को मौके से ही निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत खरीददारों एवं दुकानदारों दोनों को ही सहूलियत प्राप्त हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। महापौर ने निर्माण की गति में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। महापौर गामा ने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से पलटन बाजार नई ताजगी व ऊर्जा लिए हुए हम सबके सामने होगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता और महामंत्री अरुण खरबंदा समेत स्मार्ट सिटी के अधिकारी व व्यापारी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: सफाई व्यवस्था परखने शहर में निकली महापौर, वितरित किए डस्टबिन