विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुकृति की पोशाक में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 13 Oct 2017 10:31 AM (IST)Updated: Fri, 13 Oct 2017 10:50 PM (IST)

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल में अनुकृति गुसाईं की पोशाक में ताजमहल और गौतम बुद्ध को जगह देकर प्यार और शांति का संदेश दिया गया। उनकी पोशाक में भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाई दी।

अनुकृति की पोशाक में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
अनुकृति की पोशाक में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

देहरादून, [जेएनएन]: वियतनाम में चल रहे मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के नेशनल कॉस्ट्यूम इवेंट में मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल अनुकृति गुसाईं की पोशाक में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। कॉस्ट्यूम के जरिये यह दिखाया गया कि किस तरह राजशाही से निकलकर एक आम भारतीय महिला भी आज दुनिया के सामने क्वीन के रूप में खड़ी है। 

इसके अलावा उन्होंने ड्रेस में ताजमहल और गौतम बुद्ध को जगह देकर दुनिया को प्यार और शांति का संदेश दिया। बता दें कि इस इवेंट की थीम ही 'स्टॉप द वार' है। 

वियतनाम में नेशनल कॉस्ट्यूम इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें दुनियाभर के 80 देशों की सुंदरियों ने कॉस्ट्यूम के जरिये अपने देश की संस्कृति और विविधता को दुनिया के सामने रखा। अनुकृति ने बताया कि उन्होंने अपनी कॉस्ट्यूम के जरिये दुनिया को भारत की संस्कृति, विविधता और आज का भारत दिखाने का प्रयास किया। 

अनुकृति ने बताया कि मॉडर्न इंडिया की महिला अपनी सुंदरता और ताकत के बल पर दुनिया के सामने एक क्वीन की तरह खड़ी है। वह हर फील्ड में आगे है। वह पढ़ी लिखी है। घर के साथ ही कॅरिअर को लेकर भी चिंतित है। नेशनल कॉस्ट्यूम में यह दिखाने का प्रयास किया कि भारतीय महिला घर की जिम्मेदारियां और कॅरिअर में किस तरह सामंजस्य बनाती है।

अनुकृति बताती हैं कि इस इवेंट की थीम 'स्टॉप द वार' है। मैने कॉस्ट्यूम के जरिये देश को शांति का संदेश देने का भी प्रयास किया। मेरी ड्रेस में जहां ताजमहल था, वहीं मैने गौतम बुद्ध को इसमें जगह दी थी। ताजमहल जहां प्यार का प्रतीक है, वहीं गौतम बुद्ध के जरिये दुनिया को शांति का संदेश दिया। अनुकृति ने बताया कि उत्तराखंड के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मैने ड्रेस में पर्यटन को स्थान देते हुए पर्वत और नदियों का समावेश किया था। 

मिस पॉपुलर के लिए अनुकृति को करें वोट 

अनुकृति को अधिकाधिक वोट और सपोर्ट करने के लिए मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के फेसबुक पेज पर अनुकृति की फोटो शेयर करें। फोटो शेयर करने पर पांच और लाइक करने पर एक अंक मिलेगा। इसके अलावा मिस ग्रैंड इंटरनेशल के एप को डाउनलोड करें और बिग वोट में जाकर इंडिया को वोट करें।

यह भी पढ़ें: अनुकृति गुसाईं ने दुनिया को दिखाई भारत की खूबसूरती

यह भी पढ़ें: स्टॉप द वॉर का संदेश लेकर देहरादून आएंगी अनुकृति गुसाईं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।