यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारतीय बेसबॉल टीम को नहीं मिला पाकिस्तान का वीजा
पाकिस्तान की ओर से वीजा न मिलने के कारण 30 सदस्यीय भारतीय दल पाकिस्तान नहीं जा सका है। इसलिए बेसबॉल ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: पाकिस्तान में आयोजित हो रही वेस्ट एशिया बेसबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का पाकिस्तान को हराने का सपना अधूरा रह गया है। प्रतियोगिता से ऐन पहले पाकिस्तान की ओर से वीजा न मिलने के कारण 30 सदस्यीय भारतीय दल पाकिस्तान नहीं जा सका है।
पाकिस्तान में शुरू हुई प्रतियोगिता प्रतिभाग करने जा रही भारतीय बेसबॉल टीम वीजा न मिलने के कारण पाकिस्तान नहीं जा सकी है। प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम ने काफी तैयारी की थी।
यह भी पढ़ें: देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत
भारतीय टीम में उत्तराखंड के सुखविंदर सिंह रंधावा, भानुप्रकाश शर्मा व अनिल सती शामिल थे। वहीं उत्तराखंड बेसबॉल एसोसिएशन के सचिव बृजेंद्र पाल सिंह राणा को पाकिस्तान बेसबॉल फेडरेशन की ओर से बतौर तकनीकी अधिकारी आमंत्रित किया गया था।
यह भी पढ़ें: महिला फुटबाल प्रतियोगिता: देहरादून और नैनीताल की टीमें जीती
टीम को पाकिस्तान पहुंचना था। इसके लिए टीम पटियाला में ही रुकी थी। बृजेंद्र पॉल सिंह राणा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से वीजा के लिए प्रयास करते रहे। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने सुरक्षा कारणों से वीजा देने से इन्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की एकता दुनिया के टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल
पाकिस्तान के दूतावास से जानकारी मिली कि वहां की खुफिया एजेंसी को सूचना मिलती थी कि भारतीय टीम पर आतंकवादी हमला हो सकता है। हाल ही में पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इसे देखते हुए वीजा नहीं दिया गया। इस समय भारतीय टीम काफी मजबूत थी।
यह भी पढ़ें: कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के लिए सारे टिकट बिक चुके थे। पिछली बार श्रीलंका की टीम को भी सुरक्षा कारणों से वीजा नहीं मिल पाया था। हालांकि, एशियन बेसबॉल महासंघ ने श्रीलंका को ईस्ट एशिया चैंपियनशिप में खेलने का मौका दिया था। अब हम महासंघ से भारतीय टीम को ईस्ट एशिया चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका देने का आग्रह करेंगे।
