विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएफए और विल्स यूथ क्लब फुटबाल के सेमीफाइनल में

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 01:52 PM (IST)

तृतीय जीए रिनपोचे फुटबॉल टूर्नामेंट में देहरादून फुटबॉल ऐकेडमी और विल्स यूथ क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइल में प्रवेश किया।

डीएफए और विल्स यूथ क्लब फुटबाल के सेमीफाइनल में
डीएफए और विल्स यूथ क्लब फुटबाल के सेमीफाइनल में

देहरादून, [जेएनएन]: तृतीय जीए रिनपोचे फुटबॉल टूर्नामेंट में देहरादून फुटबॉल ऐकेडमी (डीएफए) ने जिप्सी यंग्स को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में विल्स यूथ क्लब ने केएफसी को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। 

क्लेमेनटाउन में चल रहे टूर्नामेंट में डीएफए व जिप्सी यंग्स के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मूव बनाए, लेकिन किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली। पहला हाफ गोलरहित रहा। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड की एकता दुनिया के टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल

मध्यांतर के बाद डीएफए ने तेज खेल दिखाया। 49वें मिनट में डीएफए के फारवर्ड विवेक राणा ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 69वें मिनट में तेनजिन ने गोल दाग डीएफए को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। डीएफए के अमन जखमोला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: देहरा कंबाइंड एकेडमी की हिमालयन एकेडमी पर रोमांचक जीत

दूसरा क्वार्टर फाइनल विल्स यूथ क्लब व केएफसी के बीच खेला गया। 26वें मिनट में विल्स यूथ क्लब के फारवर्ड विपुल थापा ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पिछड़ने के बाद केएफसी के खिलाडिय़ों ने बराबरी के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 59वें मिनट में विल्स यूथ क्लब के साहिल गुरुंग ने मैदानी गोल दागकर टीम को 2-0 से जीत दिला दी। विपुल थापा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: कम बर्फबारी के चलते औली में नेशनल स्कीईंग चैंपियनशिप स्थगित

यह भी पढ़ें: अमन ने दिलाई ब्रदर्स क्रिकेट क्लब को शानदार जीत