Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंडः कांग्रेस में उत्साह, भाजपा में छाई मायूसी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 12 May 2016 08:00 AM (IST)

    उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने पर कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई भी बांटी। कांग्रेस नेताओं ने इसे न्याय की जीत करार दिया। वहीं भाजपा खेमे ने इसे धनबल के प्रयोग से बहुमत हासिल करना बताया।

    देहरादून। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटाने पर कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई भी बांटी। कांग्रेस नेताओं ने इसे न्याय की जीत करार दिया। वहीं भाजपा खेमे ने इसे धनबल के प्रयोग से बहुमत हासिल करना बताया। बीजापुर गैस्ट हाउस में भी उत्साह का माहौल है। वहीं कांग्रेस व पीडीएफ विधायक वहां पहुंचने शुरू हो गए।
    कांग्रेस भवन में सुबह से ही कार्यकर्ता जोश में भरे नजर आए। जैसे ही उन्हें प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने की सूचना मिली तो कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कांग्रेसियो ने इस दौरान खूब आतिशबाजी के साथ ही नृत्य कर जश्न मनाया। वहीं, बीजापुर गैस्ट हाउस में हरीश रावत के आवास पर जश्न मनाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई, देखें तस्वीरें


    प्रदेश की जनता की जीतः किशोर
    इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटना प्रदेश की जनता की जीत है। भाजपा ने जो षड्यंत्र किया था, उसका पर्दाफाश हो चुका है। यह देश भर के लिए संदेश है। यह प्रदेश की जनता की जीत है।
    लोकतंत्र की जीतः इंदिरा
    पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हमने सदन में बहुमत साबित किया। यह लोकतंत्र की जीत है। साथ ही उन ताकतों को करारा तमांचा लगा, जो चुनी सरकार को हटाने की कुचक्र रच रही थी।

    पढ़ें- मतभेद भुलाकर राज्य के विकास में जुटना होगाः हरीश रावत
    हमने जो किया वही सहीः कुंजवाल
    स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। साफ हो गया कि हमने जो किया था, वो सही था। केंद्र सरकार ने जो किया था वह गलत था। अब प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाना हमारा मकसद है।
    भाजपा से नहीं हुई चूकः अजय भट्ट
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा से कोई चूक नहीं हुई। कांग्रेस 71 के सदन में 33 विधायकों के साथ अल्पमत में है। पीडीएफ और बीएसपी ने कांग्रेस का साथ देकर यह साबित कर दिया कि वे भ्रष्टाचार का साथ दे रहे हैं।
    धनबल का हुआ प्रयोगः निशंक
    पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ये साफ हो गया कि कांग्रेस ने धनबल का प्रयोग कर विधायकों को अपनी तरफ किया। आने वाले चुनाव में कांग्रेस को इसका जवाब प्रदेश की जनता देगी।
    पढ़ें-'शहीद' के बाद अब 'बलिदानी' भूमिका में हरदा