विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में थम नहीं रही डेंगू की रफ्तार, आंकड़ा पहुंचा 1771 पार

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2016 01:51 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 07:30 AM (IST)

राज्य में डेंगू का डंक अभी कमजोर होता नहीं दिख रहा है। मौसम सर्द होने के बाद भी रोजाना डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: राज्य में डेंगू का डंक अभी कमजोर होता नहीं दिख रहा है। मौसम सर्द होने के बाद भी रोजाना डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं।

शुक्रवार को भी दून में पांच और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इस तरह जनपद देहरादून में डेंगू पीड़ितों की संख्या 1214 पहुंच गई है, जबकि उत्तराखंड में यह आंकड़ा 1771 हो चुका है। इनमें हरिद्वार जनपद के 365, पौड़ी जनपद के 26 व नैनीताल जनपद के 166 मरीज शामिल हैं। जबकि उत्तर प्रदेश से भी 93 मरीज यहां इलाज को पहुंचे हैं।

पढ़ें:-एक तरफ डेंगू का हाहाकार, दूसरी तरफ एलाइजा किट की खरीद में खेल

डेंगू के डंक को कुंद करने में सरकारी तंत्र नाकाम साबित हुआ है। इस बात की तस्दीक प्रतिदिन सामने आ रहे डेंगू के नए मामले कर रहे हैं। जिनमें देहरादून सर्वाधिक प्रभावित है। नगर निगम प्रशासन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग व दवा छिड़काव करने का दावा करते नहीं थक रहा।

पढ़ें:-हरिद्वार में नहीं थम रहा डेंगू, सामने आए 16 नए मरीज

स्वास्थ्य महकमा भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहा है, लेकिन धरातल पर इस सबका कहीं असर नहीं दिख रहा। खास बात यह कि अस्पताल में भर्ती मरीज भी भगवान भरोसे हैं। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही डेंगू के 36 मरीज भर्ती हैं। वार्ड में एकमात्र बेड खाली है। ऐसे में मरीजों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।

पढ़ें:-डेंगू की आड़ में जनता को ठग रहे निजी अस्पताल

पढ़ें:-एक तरफ डेंगू का हाहाकार, दूसरी तरफ एलाइजा किट की खरीद में खेल

पढ़ें:-डेंगू पीड़ित किशोर उपाध्याय ने लगाई रक्तदान की गुहार