विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों की समस्याओं पर कांग्रेस ने दिया धरना, प्रदेश सरकार को कोसा

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 06 Jul 2017 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2017 08:53 PM (IST)

किसानो की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गांधी पार्क पर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार को जमकर कोसा गया।

किसानों की समस्याओं पर कांग्रेस ने दिया धरना, प्रदेश सरकार को कोसा
किसानों की समस्याओं पर कांग्रेस ने दिया धरना, प्रदेश सरकार को कोसा

देहरादून, [जेएनएन]: किसानो की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने गांधी पार्क पर धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार को जमकर कोसा गया। 

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यत्र प्रीतम सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लोगो ने जनता से वादा किया था कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी। किसानों को ब्याजरहित खाद देने का आश्वासन भी दिया, लेकिन आज किसान आत्महत्या कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस किसानो के साथ खड़ी है। यदि किसानों पर अत्याचार होगा उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा को यदि किसानो के दर्द है तो उनके ऋण माफ कर देने चाहिए। किसान को उसकी उपज का पूरा भुगतान नही हो रहा है। सरकार का पहला फैसला राज्य खाद्य योजना के राशन के दाम बढ़ाना रहा है। हमारी मातृशक्ति आज शराब के खिलाफ आंदोलन कर रही है तो सरकार शराब माफिया को संरक्षण देने का काम कर रही है।  

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ये आंदोलन उस अन्नदाता के लिए है। देश का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति किसान है। प्रदेश के ऊपर कलंक लगा है। क्योंकि यंहा किसान ने आत्महत्या की है। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसान ने एक हफ्ते का समय मांगा,  लेकिन उसे पांच दिन का समय दिया गया। उससे कहा गया कि यदि  पैसा जमा न किया तो उसकी जमीन छीन ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने हल्द्वानी, रुद्रपुर में पीएम मोदी ने बड़े लच्छेदार अंदाज में कहा था कि भाजपा की सरकार लाओ और कर्ज माफ करेंगे। ये वादा भी हवाई साबित हुआ।       

पूर्व मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा के लोगों जाग जाओ, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। जगह-जगह शराब बिकवा रहे हैं। इतने पाप नही करो, वरना ये पाप तो गंगाजल से भी नहीं धुलेंगे। कांग्रेस किसानो के उत्पीड़न पर चुप नही बैठेगी।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए तो दूसरी और चीनी व मिटटी का तेल बंद कर दिया है। लोगों को राशन नही मिल रहा।

इस मौके पर हरीश चंद दुर्गापाल, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान,  लालचन्द शर्मा, कांग्रेस सह प्रभारी संजय कपूर, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी व पूर्व विधायक राजकुमार भी धरने में शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें: भाजपा को सत्ता में ला ठगा महसूस कर रही जनता: दिवाकर भट्ट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बसपा को झटका, कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

यह भी पढ़ें: कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को आर्थिक बोझ से दबाया: प्रकाश पंत