Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोटबंदीः कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, भाजपा ने निकाली रैली

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 08 Nov 2017 09:17 PM (IST)

    नोटबंदी की सालगिरह पर कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

    नोटबंदीः कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, भाजपा ने निकाली रैली

    देहरादून, [जेएनएन]: नोटबंदी की सालगिरह पर कांग्रेसियों ने प्रदेश भर में रैली निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर जीएसटी का भी विरोध किया गया। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, नोटबंदी के समर्थन में भाजपाई भी सड़कों पर उतरे।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दून में रैली निकाली गई। राजीव भवन से घंटाघर, पल्टन बाजार, राजा रोड, गांधी रोड व दर्शनलाल चौक होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रैली संपन्न हुई। 

    रैली से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नोटबंदी से हजारों लोग बेरोजगार हो गए। सैकड़ों लोगों को नोट बदलने के लिए जान गंवानी पड़ी। वहीं, सरकार को जनता की चिंता नहीं है, वह तो बस अपनी पीठ थपथपा रही है। 

    उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह जनविरोधी है और जनता इस सरकार को उखाड़ने के लिए बेसब्र है। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाधयाय, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, कांग्रेस नेता 

    सूर्यकांत धस्माना, मातबर सिंह कंडारी, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, राजेंद्र शाह, लालचंद शर्मा, महेश जोशी आदि मौजूद रहे।

    नई टिहरी में प्रदर्शन 

    नई टिहरी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, पूर्व विधायक प्रताप नगर विक्रम सिंह नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत,  कुलदीप पंवार आदि मौजूद रहे।

    विकासनगर में केंद्र सरकार का पुतला जलाया

    नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर काला दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर देश की गरीब जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पहाड़ी गली चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि नोटबंदी कर केंद्र सरकार ने आम आदमी की दुश्वारियों को बढ़ाया है। 

    आप ने किया नुक्कड़ नाटक पीपल फार्म ने दिया धरना 

    नोटबंदी खिलाफ गांधी पार्क के बाहर केंद्र सरकार खिलाफ नारेबाजी करते पीपल फॉर्म उत्तराखंड के सदस्यों ने धरना दिया। वहीं नोटबंदी की सालगिरह को धोखा दिवस करार देते हुए आप कार्यकर्ताओं ने लैंसडौन चौक पर नुक्कड नाटक के जरिये केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।  

    नोटबंदी पर छिड़ा सियासी संग्राम

    नैनीताल में नोटबंदी के फैसले की पहली वर्षगांठ पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। आम आदमी पार्टी ने इस दिन को धोखा दिवस मनाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता प्रदीप दुम्का के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता मल्लीताल पंत पार्क पर जमा हुए और आरोप लगाया की नोटबंदी से अर्थव्यवस्था तबाह हो गई। इस दौरान डीएस कोटलिया, डीएस नेगी, त्रिलोचन जोशी, देवेंद्र लाल, खड़क सिंह, राज कौर, पीसी जोशी समेत हल्द्वानी, लालकुंआ के कार्यकर्ता शामिल थे।

    इधर भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में भाजपा व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल धर्मशाला से माल रोड होते हुए मल्लीताल तक रैली निकाली। पूर्व दर्जा मंत्री शांति मेहरा ने कहा कि नोटबंदी से काले धन पर प्रहार हुआ। रैली में दयाकिशन पोखरिया, गोपाल रावत, हरीश राणा, दिग्विजय बिष्ट, विकास जोशी, विमला अधिकारी, देव सिंह बिष्ट, नवीन भट्ट आदि शामिल थे। 

    इधर तल्लीताल में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाते हुए पद यात्रा की। कहा मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से आम आदमी की मेहनत की कमाई को भी काला धन करार दे दिया गया। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। इसमें मारुति साह, गिरीश पपनै, अनुपम, समेत अन्य थे।

    अल्मोड़ा में भाजपा ने निकाली रैली 

    नोटबंदी को कालेधन पर प्रहार बताते हुए इसके समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल के नेतृत्व में शहर में रैली निकाली। रैली चौघानपाटा होते हुए बाजार में पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।

    किच्छा में सड़को पर कोंग्रेसी

    नोटबन्दी के एक वर्ष पूरे होने पर कोंग्रेस ने केंद्र सरकार के इस निर्णय के खिलाफ हल्ला बोल दिया। डीडी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंक रोष व्यक्त किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए, वहा से उन्होनें नगर में जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। 

    उधर, रूद्रपुर में आप कार्यकर्ताओं ने धोखा दिवस मनाते हुए नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। रामनगर में भाजपा व कांग्रेस दोनों ने एक दूसरे केै खिलाफ रैली निकाली। पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया। 

    यह भी पढ़ें: कालाधन और नोटबंदी के खिलाफ सारे कव्वे हुए एकजुटः त्रिवेंद्र रावत

    यह भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र से पहले गैरसैंण पर गरमाई सियासत   

    यह भी पढ़ें: सपा के साथ गठबंधन सपने में भी संभव नहीं: दिवाकर भट्ट