विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमालय है जल, जीवन और पर्यावरण का मूल आधार: सीएम त्रिवेंद्र

By raksha.panthariEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 04:23 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 08:54 PM (IST)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को हिमालय बचाओ अभियान की सपथ दिलार्इ। उन्होंने कहा कि हमेंं हिमालय का संरक्षण करना होगा।

हिमालय है जल, जीवन और पर्यावरण का मूल आधार: सीएम त्रिवेंद्र
हिमालय है जल, जीवन और पर्यावरण का मूल आधार: सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में अधिकारियों-कर्मचारियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएम ने कहा कि नौ और दस सितंबर को हिमालय दिवस का आयोजन किया जाएगा और हिमालय के पर्यावरण पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।  

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को संतुलित करने में हिमालय की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हिमालय जल, जीवन और पर्यावरण का मूल आधार है। पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना होगा कि हिमालय को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाएं। 

सीएम ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के लिए हर दिन हिमालय दिवस है। यहां का आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक ताना बाना हिमालय पर पूर्ण रूप से आधारित है। हिमालय के संरक्षण और समृद्धि में ही हमारी समृद्धि है।  

यह भी पढ़ें: मंत्री प्रकाश पंत का सीएम को पत्र, स्टिंग प्रकरण में सीबीआइ जांच का अनुरोध

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार से उत्तराखंड को मिले ग्रीन बोनसः किशोर उपाध्याय

यह भी पढ़ें: सर्किल रेट पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ने सीएम को लिखा पत्र