विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिला फुटबाल लीगः सिटी यंग्स से पार नहीं पा सकी एफसी दून

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 14 Sep 2017 12:33 PM (IST)Updated: Thu, 14 Sep 2017 08:48 PM (IST)

पवेलियन मैदान में चल रही लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग ए डिविजन में सिटी यंग्स ने एफसी दून को 2-1 से हराकर पूरे अंक हासिल किए।

जिला फुटबाल लीगः सिटी यंग्स से पार नहीं पा सकी एफसी दून
जिला फुटबाल लीगः सिटी यंग्स से पार नहीं पा सकी एफसी दून

देहरादून, [जेएनएन]: लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग ए डिविजन में सिटी यंग्स ने एफसी दून को 2-1 से हराकर पूरे अंक हासिल किए। 

पवेलियन मैदान में चल रही प्रतियोगिता में सिटी यंग्स व एफसी दून के बीच मैच खेला गया। पहले हाफ में सिटी यंग्स का दबदबा रहा। 15वें मिनट में सिटी यंग्स के अनुभवी फारवर्ड धरम सिंह नेगी ने विपक्षी रक्षा पंक्ति को छकाते हुए गोल दाग टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 

34वें मिनट में जिग्मे ने गोल दाग बढ़त को 2-0 कर दिया। मध्यांतर के बाद एफसी दून ने बराबरी पर आने के प्रयास तेज कर दिए। 64वें मिनट में एफसी दून के फारवर्ड अमित रावत ने गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। 

यह भी पढ़ें: सिद्धांत और उन्नति ने कब्जाया बैडमिंटन एकल खिताब

यह भी पढ़ें: जसपाल राणा इंस्टीट्यूट व डीडी कॉलेज बने बैडमिंटन विजेता

यह भी पढ़ें: फुटबाल लीग में दून वैली के सामने एफसी दून बेबस