विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेना लद्दाख से चारधाम को जोड़ते हुए धारचूला तक कनेक्टिविटी करेगी विकसित

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 26 Dec 2015 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2015 04:29 PM (IST)

मेजर जनरल राजीव पंत सेंट्रल कमांड लखनऊ ने कहा कि सेना लद्दाख से चारधाम को जोड़ते हुए टनलिंग के माध्यम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। मेजर जनरल राजीव पंत सेंट्रल कमांड लखनऊ ने कहा कि सेना लद्दाख से चारधाम को जोड़ते हुए टनलिंग के माध्यम से धारचूला तक कनेक्टिविटी विकसित करेगी। यहा बात उन्होंने सीएम हरीश रावत से मुलाकात के दौरान कही।
आज मेजर जनरल राजीव पंत ने सीएम हरीश रावत से बीजापुर हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारिक संरचना के विकास में सहयोग का प्रस्ताव दिया। इस दौरान आपदा प्रबंधन का संयुक्त मैकेनिज्म बनाने पर सहमति बनी। मेजर जनरल पंत ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पलायन पर मुख्यमंत्री की चिंता पर सहमति जताते हुए कहा कि आर्मी लद्दाख से चारधाम को जोड़ते हुए टनलिंग के माध्यम से धारचूला तक कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। इससे पर्यटन व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। जम्मू-कश्मीर की भांति ही बॉर्डर एरिया से 100 किमी के दायरे में आपरेशन सद्भावना के तहत सामुदायिक केंद्र, चिकित्सा सुविधा आदि की भी योजना है।
पढ़ें:-करों के निर्धारण के लिए समिति का किया गया गठन