विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाम ढलते ही गायब हुआ दो मकान के बीच फंसा तेंदुआ

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 07:00 AM (IST)

बागेश्‍वर में आबादी के बीच एक तेंदुआ दो मकान के बीच फंस गया। वन विभाग की टीम पूरे दिन उसे ...और पढ़ें

शाम ढलते ही गायब हुआ दो मकान के बीच फंसा तेंदुआ
शाम ढलते ही गायब हुआ दो मकान के बीच फंसा तेंदुआ

बागेश्वर, [जेएनएन]: बागेश्‍वर जनपद में मंडलसेरा में दो मकान के बीच फंसा तेंदुआ घुस गया। हालांकि देर शाम भीड़ हटने के बाद वह भाग निकला। जिसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। 

दरअसल, मंडलसेरा की भरी आबादी वाले क्षेत्र में दिन दहाड़े तेंदुआ घुस गया था। तेंदुए के दो मकानों के बीच में फंसने की सूचना मिलते ही वहां काफी भीड़ लग गई। वहीं मकानों के बीच में फंसे तेंदुए को सुरक्षित निकालने में वन विभाग, प्रशासन व पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे।
रात हो जाने के कारण वन विभाग कोई प्रयास भी नहीं कर पाया। हालांकि विभाग ने रात्रि में ट्रैंकुलाइज टीम को अल्मोड़ा से बुलाने का निर्णय लिया था। परंतु जिस स्थान में तेंदुआ फंसा था, वहां तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके निकालना संभव नहीं था।
तेंदुए को देखने के लिए रात्रि 9 बजे तक वहां भीड़ लगी रही, परंतु तेंदुआ नहीं निकला। भीड़ छंटने के बाद किसी वक्त रात्रि में तेंदुआ निकल भागा। सुबह वन विभाग की टीम जब मंडलसेरा पहुंची तो वहां तेंदुए के न होने पर विभाग ने राहत की सांस ली। जबकि क्षेत्र में तेंदुए के आने से दहशत बरकरार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।