विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्‍वर में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 10 Oct 2017 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 10 Oct 2017 10:02 PM (IST)

बागेश्‍वर में आज तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया।

बागेश्‍वर में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर
बागेश्‍वर में तेंदुए के हमले में महिला गंभीर

गरुड़(बागेश्वर), [जेएनएन]: तहसील के मवई गांव में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती किया गया है। जहां उसकी दशा गंभीर बनी हुई है।

मवई गांव निवासी प्रेमा (32 वर्ष) पुत्री हरीश चंद्र देर सांय अपने गौशाले में जानवरों को घास देने गई थी। तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। प्रेमा के चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रही महिलाओं ने भी काफी हो-हल्ला मचाया। जिससे तेंदुआ प्रेमा को लहूलुहान कर जंगल की ओर भाग गया।

ग्रामीण प्रेमा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाए। प्रेमा के चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मवई के अलावा स्याली, घेटी, अमस्यारी, नौगांव, वज्यूला, छटिया आदि गावों में लम्बे समय से तेंदुए का आतंक बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही वज्यूला के रेंजर हरीश खर्कवाल घटना स्थल पर पहुंचे। घायल प्रेमा के परिजनों को पांच हजार की त्वरित सहायता प्रदान की। साथ ही गांव में पिंजड़ा लगवाया।

 

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में भालू के हमले से युवक घायल

यह भी पढ़ें: जंगल में बकरी चराने गए ग्रामीण पर भालू का हमला, घायल