विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में भालू के हमले से युवक घायल

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Thu, 26 Jan 2017 09:58 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 06:30 AM (IST)

भालू के हमले से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसने खुद को बचाने के लिए भालू से काफी देर तक संघर्ष किया।

पिथौरागढ़ में भालू के हमले से युवक घायल
पिथौरागढ़ में भालू के हमले से युवक घायल

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: पिथौरागढ़ में भालू के हमले से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसने खुद को बचाने के लिए भालू से काफी देर तक संघर्ष किया। उसकी चीख सुनकर अन्य ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर भालू वहां से भाग निकला।

घटना मुनस्यारी तहसील के नापड़ गांव की है। सुबह रमेश सिंह (35 वर्ष) पुत्र राम सिंह खेतों की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव के निकट पहुंचे भालू ने उस पर हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें: जंगल में बकरी चराने गए ग्रामीण पर भालू का हमला, घायल

भालू के अचानक हमले से रमेश बचाव भी नहीं कर सका। बाद में उसने भालू से बचने के लिये संघर्ष किया और चीख मचाई। उसकी चीख पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों के पहुंचने भालू जंगल को भागा। भालू के हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे थल के गौचर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: स्कूल के पास घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला