विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रों ने जागेश्वरधाम के स्थापत्य कला के बारे में जाना

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 16 Dec 2016 05:57 PM (IST)Updated: Sat, 17 Dec 2016 03:00 AM (IST)

राजकीय इंटर कॉलेज पेटशाल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को जागेश्वरधाम स्थित पुरातत्व विभाग का संग्रहालय, झांकरसैम तथा वृद्ध जागेश्वर का भ्रमण किया।

News Article Hero Image

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: राष्ट्रीय माध्यमिक अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज पेटशाल के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इसके तहत उन्होंने जागेश्वरधाम स्थित पुरातत्व विभाग का संग्रहालय, झांकरसैम तथा वृद्ध जागेश्वर का भ्रमण किया। साथ ही इन मंदिरों के स्थापत्य कला के बारे में जानकारी एकत्रित की।

इस शैक्षिक भ्रमण में कक्षा नौंवी के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दल का नेतृत्व करने वाले भाष्करानंद पांडे ने बताया कि विद्यालय से छात्र पहले सीधे जागेश्वरधाम पहुंचे, जहां उन्होंने जागेश्वरधाम मंदिर समूह का दर्शन किया। मंदिर के पुजारियों से उन्होंने मंदिर के इतिहास व वास्तुकला के बारे में जानकारी हासिल की। बच्चों ने यहां जटा गंगा को करीब से देखा।

पढ़ें-उत्तराखंड: 461 पीटीए शिक्षकों को मिलेगी नियमित नियुक्ति
उन्होंने ब्रह्मकुंड भी देखा। बच्चों ने यहां संग्रहालय भी देखा और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। पटोड़िया फार्म में चाय बागान का भ्रमण कर चाय के उत्पादन के बारे में जानकारी ली। झांकरसैम व वृद्ध जागेश्वर मंदिरों के दर्शन भी विद्यार्थियों को कराया गया।साथ ही इन मंदिरों के इतिहास की जानकारियां दी गई। बच्चों के साथ शैक्षिक भ्रमण दल में प्रधानाचार्य बीआर आर्या, शिक्षक एबी जोशी, हेमा पंत व अभिभावक शिवराज शामिल थे।

पढ़ें:-अब आधार कार्ड के बगैर नहीं दे सकेंगे मेडिकल की परीक्षा