Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के जंगलों में तेंदुए की दहाड़, दहशत में लोग

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2016 03:00 AM (IST)

    अल्‍मोड़ा के काभड़ी गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की तांग की है।

    दन्यां, [जेएनएन]: काभड़ी गांव के जंगल में शुक्रवार के दिन में एक बार फिर तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। गत दिनों गुलदार ने एक साथ पांच बकरियों को निवाला बनाया था। इससे पशुपालकों में गहरा रोष व्याप्त हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को तत्काल पकड़ने की मांग की है।

    गुरुवार के दिन में तेंदुए ने काभड़ी गांव निवासी भुवन चंद्र की पांच बकरियों को एक साथ मार दिया। शुक्रवार को दिन में ही तेंदुए की दहाड़ फिर सुनाई दी। इससे गांव वाले भयभीत हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: तेंदुए से भिड़कर दस साल के बच्चे को बचा लाई मां
    काभड़ी की ग्राम प्रधान तुलसी देवी सामाजिक कार्यकर्ता नाथू राम व दिनेश जोशी ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई करते हुए पिजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इधर प्रभावित पशुपालक भुवन चंद्र ने पांचों बकरियों का मुआवजा देने की मांग की है।

    पढ़ें:-जान बचाने को महिला ने किया ऐसा, तेंदुआ आ गया काबू में