विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिवराज सिंह चौहान का यूपी दौरा आज से, मथुरा में करेंगे बांके बिहारी के दर्शन

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 11:34 AM (IST)

मुख्यमंत्री शिवराज गोवर्धन की परिक्रमा भी करेंगे साथ ही वे वृन्दावन भी जायेंगे, जहां मुख्यमंत्री मंदिरों दर्शन, पूजन करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान का यूपी दौरा आज से, मथुरा में करेंगे बांके बिहारी के दर्शन
शिवराज सिंह चौहान का यूपी दौरा आज से, मथुरा में करेंगे बांके बिहारी के दर्शन

मथुरा (जेएनएन)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उत्तर प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा आज से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को वो सबसे पहले मथुरा पहुंचेंगे जहां बांके बिहारी के दर्शन करेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज गोवर्धन की परिक्रमा भी करेंगे। साथ ही वे वृन्दावन भी जायेंगे, जहां मुख्यमंत्री मंदिरों दर्शन, पूजन करेंगे। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शिवराज सिंह सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें: राजधानी लखनऊ के बस स्टेशनों पर भी सुरक्षा प्रभु भरोसे