विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मथुरा के राधारानी मंदिर में साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By:
Published: Thu, 14 Sep 2017 10:02 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 14 Sep 2017 10:44 PM (GMT+05:30)

मथुरा के बरसाना स्थित राधारानी मंदिर के दो लोगों ने एक साध्वी के साथ मंदिर परिसर की कोठरी में दुष्कर्म ...और पढ़ें

मथुरा के राधारानी मंदिर में साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म
मथुरा के राधारानी मंदिर में साध्वी से सामूहिक दुष्कर्म

मथुरा (जेएनएन)। बरसाना के विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर के दो लोग मंदिर हॉल से एक साध्वी को उठा ले गए। वहां बनी कोठरी में उसकेसाथ दुष्कर्म किया। गुरुवार दोपहर वह थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसे फटकार दिया। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश करती नजर आई। उल्लेखनीय है कि उड़ीसा की साध्वी लंबे समय से बरसाना में रहती है। रात को वह मंदिर के नीचे हॉल में सो जाती थी। सोमवार रात दो लोग आए और महिला से छेड़छाड़ की। इसके बाद एक व्यक्ति उसे जबरन उठाकर मंदिर की कोठरी की तरफ ले गया।

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगड़ने पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

कुछ लोगों को बताई आपबीती 

महिला का आरोप है कि वहां पहले से एक और साथी मौजूद था। दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला तीन दिन तक घटना को अपने दिल में दबाए रखी, फिर कुछ लोगों को आपबीती बताई। वे उसे थाना बरसाना लेकर गए लेकिन पुलिस ने डांट-फटकार भगा दिया। इसके बाद लोगों ने हकीकत का पता लगाने के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें एक व्यक्ति महिला को मंदिर के नीचे हॉल से जबरन उठाकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। 

यह भी पढ़ें: देश में उत्तर प्रदेश जैसा समृद्धिशाली कोई प्रदेश नहींः राष्ट्रपति

मंदिर की प्रतिष्ठा की धूमिल 

मंदिर रिसवीर डॉ. कृष्ण मुरारी ने कहा कि घटना से मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। सीसीटीवी  फुटेज में चौकीदार कन्हैया नजर आया है। वह उसके खिलाफ कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगे। महिला रसोईकर्मी राजेंद्र पर भी आरोप लगा रही है। फुटेज सामने आते ही सीसीटीवी में दोनों को पहचान लिया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच को मंदिर पहुंच गई। सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह ने बताया कि पीडि़ता महिला सोमवार की घटना बता रही है। इंस्पेक्टर बरसाना वीरेंद्र सिंह महिला से पूछताछ कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: कैबिनेट फैसलाः योगी सरकार ने दी चार प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षामित्रों को कुछ नहीं

स्वास्थ्य केंद्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म 

जौनपुर में शाहगंज के एक उप स्वास्थ्य केंद्र में रात छह युवकों ने गांव की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। किशोरी को तलाशते पहुंचे परिजनों ने  देखा तो जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। एक युवक ने बहाने से किशोरी के गांव स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया। किशोरी के पहुंचने पर वहां पहले से ही युवक के पांच और दोस्त मौजूद थे। उसके पहुंचते ही उसे दबोच लिया और उसके साथ मुंह काला किया। उसकी हालत बिगड़ी देख सब भाग गए। सुबह परिजन तलाश करते हुए उपस्वास्थ्य केंद्र पर गए तो उसे गंभीर हालत में पाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो जांच शुरू हुई। पीडि़ता की तहरीर पर गांव के ही छह युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू हो गई है। आरोपी फरार हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तस्वीरों में देखें-यूपी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिनंदन