विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महराजगंज में बाढ़ खतरनाक स्थिति में, नदियां खतरे के निशान के पार

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 16 Aug 2017 12:27 PM (IST)

चौक क्षेत्र के चानकी घाट के निकट रहने वाले 300 लोगों के फंसे होने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी व ...और पढ़ें

महराजगंज में बाढ़ खतरनाक स्थिति में, नदियां खतरे के निशान के पार
महराजगंज में बाढ़ खतरनाक स्थिति में, नदियां खतरे के निशान के पार

महाराजगंज (जेएनएन)। महराजगंज जनपद में बाढ़ खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है। नेपाल की पहाड़ियों व बारिश के पानी से महराजगंज जिले की गंडक छोड़ सभी राप्ती, रोहिन, चंदन, प्यास सभी नदियां खतरे की निशान से उपर बह रही हैं।

मंगलवार को चेहरी बांध टूटने से महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर चार पहिया वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया है। चेहरी में नाव के माध्यम से ग्रामीणों को बाहर निकाला जा रहा है। जबकि बुधवार को रोहिन नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए पनियरा क्षेत्र के हरखपुरा गांव को प्रशासन ने खाली कराना शुरू कर दिया है।

चौक क्षेत्र के चानकी घाट के निकट रहने वाले 300 लोगों के फंसे होने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी व उद्यान अधिकारी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को नाव के माध्यम से बाहर निकलवाने के प्रयास में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के पार, घरों में घुस रहा पानी

बुधवार सुबह जिले की सीमा से बहने वाली नदियों की स्थिति:

नदी - खतरे का निशान - बहाव की स्थिति

गंडक नदी - 365.30 फीट - 353.30 फीट
राप्ती नदी - 80.30 मीटर - 81.020 मीटर
रोहिन नदी - 82.44 मीटर - 85.230 मीटर
चंदन नदी - 101.05 मीटर - 101.40 मीटर
प्यास नदी - 102.25 मीटर - 102.70 मीटर

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी ढेर