यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसे में युद्ध स्तर पर राहत कार्य चल रहा है: सीएम योगी
हादसे के पीछे आतंकी साजिश तो नहीं, इस वजह से यूपी एटीएस की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच रही है।

लखनऊ (जेएनएन)। मुजफ्फरनगर में हुए ट्रेन हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है और करीब 400 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूण बताया है। उन्होंने कहा कि राहत कार्य के निर्देश दिए जा चुके हैं और काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।
#WATCH: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath speaks to ANI on #Muzaffarnagar train derailment pic.twitter.com/txefkWoyAf
— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2017
एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में शनिवार देर शाम उन्होंने यह बात कही। गौरतलब है कि केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद डा. संजीव बालियान भी मौके पर पहुंच गए हैं। पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता घायलों का उपचार कराना है। इसके बाद घटना की वजह की जांच कराई जाएगी। हादसे में फंसे यात्रियों की मदद को सेना भी पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: उत्कल एक्सप्रेस हादसे के बाद रेलकर्मियों से मारपीट, भगदड़
हादसे के पीछे आतंकी साजिश तो नहीं, इस वजह से यूपी एटीएस की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच रही है। इससे पहले खतौली और इसके आसपास पटरी से छेड़छाड़ होती रही है। कुछ दिन पहले भी काफी पेंड्रोल क्लिप निकली मिली थीं।