विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर वार, सोराज सिंह अब कृषि निदेशक

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 01:48 PM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2017 03:19 PM (IST)

योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रखा है। वित्तीय अनियमितता में फंसे ज्ञान सिंह से अब सोराज सिंह प्रदेश के नए कृषि निदेशक का पद संभालेंगे।

योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर वार, सोराज सिंह अब कृषि निदेशक
योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर वार, सोराज सिंह अब कृषि निदेशक

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा है। सरकार ने आज वित्तीय अनियमितता में फंसे ज्ञान सिंह को कृषि निदेशक के पद से हटा दिया है। अब सोराज सिंह प्रदेश के नए कृषि निदेशक का पद संभालेंगे। 

प्रदेश के कृषि निदेशक पद से आज हटाए गए ज्ञान सिंह के बारे में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं। उनके खिलाफ 1999 के गबन के साथ ही वित्तीय अनियमितता का मामला चल रहा था। उसके बाद भी उनको अखिलेश यादव की सरकार ने प्रदेश का कृषि निदेशक बनाया। विवादों के घिरे ज्ञान सिंह को पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने कृषि निदेशक बनवाया था। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की यूपी स्टार्टअप यात्रा, भरा जोश

उनके खिलाफ शिकायतों के बारे में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मीडिया ने 16 अगस्त को पूछा था तो मंत्री को कोई जानकारी नहीं थी। कृषि निदेशक ज्ञान सिंह के ऊपर लगे घोटालों के आरोपों पर सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उनके पास ज्ञान सिंह के बारे में अभी कोई शिकायत नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: यूपी भाजपा का संकट खत्म, विधानपरिषद की पांचवी सीट के लिये भी उप चुनाव

ज्ञान सिंह की जगह पर अब सोराज सिंह प्रदेश के कृषि निदेशक होंगे। सोराज सिंह फिलहाल उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।