विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम मंदिर की खातिर सिर्फ जाने को ही नहीं, फांसी पर भी लटकने को तैयार हैं उमा भारती

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 08 Apr 2017 01:53 PM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 02:23 PM (IST)

केंद्रीय सरकार की तमाम योजना गिराने के बाद राज्य सरकार के सहयोग से विकास की बात के बीच उमा भारती ने राम मंदिर पर भी आज खुलकर बात की।

राम मंदिर की खातिर सिर्फ जाने को ही नहीं, फांसी पर भी लटकने को तैयार हैं उमा भारती
राम मंदिर की खातिर सिर्फ जाने को ही नहीं, फांसी पर भी लटकने को तैयार हैं उमा भारती

लखनऊ (जेएनएन)। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर देखना चाहती हैं। उमा भारती आज लखनऊ में थी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बाद वह मीडिया से मुखातिब थीं।

केंद्रीय सरकार की तमाम योजना गिराने के बाद राज्य सरकार के सहयोग से विकास की बात के बीच उमा भारती ने राम मंदिर पर भी आज खुलकर बात की। राम मंदिर के निर्माण के बारे में उमा भारती ने कहा कि सभी लोगों की तरह ही मैं भी अयोध्या में राम मंदिर बनने के पक्ष में हूं।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार शुरू करेगी अन्नपूर्णा भोजनालय, पांच रुपए में मिलेगा खाना

केंद्रीय जल संसाधन तथा गंगा सुधार अभियान मंत्री उमा भारती ने कहा कि राम मंदिर की खातिर सिर्फ जेल ही नहीं, अगर मुझे फांसी पर भी चढ़ाया जाता है तो मैं इसके लिए सहर्ष तैयार हूं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अगर जेल भी जाना पड़ा तो जाऊंगी, फांसी चढऩा पड़े तो चढ़ जाऊंगी।

आज लखनऊ में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में सिंचाई व्यवस्था सुधरने, नदियों की सफाई पर दो घंटे चर्चा की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा है कि गंगा नदी की सफाई के लिए यूपी की तरफ से एनओसी नही मिली है ।

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: योगी बोले- परिवारवाद, जातिवाद के दिन गए...अब विकासवाद

उन्होंने कहा कि प्रदेश में तमाम काम सिर्फ एनओसी न मिलने के कारण रूके पड़े हैं। उमा भारती ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री को बताया है कि हम उत्तर प्रदेश में गंगा नदी की सफाई के मई 7000 करोड़ रुपये जारी कर देंगे। अब प्रदेश सरकार प्रस्ताव तैयार कर काम शुरू करे।उमा भारती ने कहा कि बुंदेलखंड में अर्जुन सहायक परियोजना पर चर्चा के अलावा वहां बुंदेल व चंदेलों के दौर में बनाए गए तालाबों को आपस में जोडऩे का प्रयास कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने सीएम को सुझाव भी दे दिया है।

यह भी पढ़ें: विरासत में मिलीं कमियां परिश्रम से ही दूर होंगी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट की बाबत उन्होंने कहा कि इसमें अभी बहुत खामियां हैं, आगे काम होना है लेकिन पहले जो कमियां है उनको सामने लाने के लिए जांच भी बेहद जरूरी है। उमा भारती ने आज सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई गंगा संरक्षण की बैठक में हिस्सा लिया था। उन्होंने आगे कहा केंद्र सरकार राज्य सरकार का सहयोग करने के लिए तैयार है। गंगा नदी के मामले पर सीएम बहुत गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव से निराश नूर सबा ने अब योगी के द्वार पर दी दस्तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।