विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सर्जिकल स्ट्राइक : भाजपा ने लखनऊ में फूंका राहुल गांधी का पुतला

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sat, 08 Oct 2016 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 08 Oct 2016 04:32 PM (IST)

प्रधानमंत्री पर खून की दलाली का आरोप लगाने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। ...और पढ़ें

सर्जिकल स्ट्राइक : भाजपा ने लखनऊ में फूंका राहुल गांधी का पुतला
सर्जिकल स्ट्राइक : भाजपा ने लखनऊ में फूंका राहुल गांधी का पुतला

लखनऊ (जेएनएन)। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खून की दलाली का आरोप लगाने को भाजपा ने हर स्तर पर बेहद गंभीरता से लिया है। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने इसके विरोध में आज लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर राहुल गांधी का पुतला फूंका।

प्रधानमंत्री पर खून की दलाली का आरोप लगाने के मामले में आज भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।

भाजपा को यूपी में मिल गया मुख्यमंत्री पद का दावेदार !

विधान भवन के सामने सड़क पर भाजपा ने नेताओं ने पुतले को काफी देर तक जमीन पर घसीटा और उसके बाद आग के हवाले कर दिया। इस दौरान काफी देर तक कांग्रेस के साथ ही पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की गई।

भाजपा ने दयाशंकर की पत्नी स्वाति को बनाया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कल देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन का फैसला किया था। इस मामले में केशव मौर्य ने भाजपा की सभी जिला इकाइयों को राहुल गांधी की असंसदीय और अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ प्रतिरोध और प्रदर्शन का निर्देश दिया था।

दलाली को आरोप नहीं रूपक अलंकार समझें : राजबब्बर

प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक और प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया भाजपा भारतीय सेना का अपमान-नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, नारे के साथ राहुल और कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और राहुल का पुतला फूंकेगी। इसी क्रम में आज लखनऊ के साथ ही अन्य जिलों में पुतला फूंका गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।